डुमरांव: डुमरांव स्थित प्रखंड सभागार में लोकसभा चुनाव में महिलाओं की मतदान में औसतन भागीदारी बढ़ाने पर हुई चर्चा
Dumraon, Buxar | Mar 15, 2024 डुमरांव स्थित प्रखंड सभागार के प्रांगण में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव में महिला मतदाताओं की मतदान में औसतन भागीदारी बढ़ाए जाने को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान का आगाज किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी डॉ.महेन्द्र पाल, एसडीएम राकेश कुमार एवं बीडीओ संदीप पांडेय ने संयुक्त तौर पर किया।