डुमरांव: डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में तीन नए चिकित्सकों की हुई पदस्थापना, विधायक ने विधानसभा सत्र में उठाया था सवाल
Dumraon, Buxar | Mar 16, 2024 डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में तीन नए चिकित्सकों की पदस्थापना कर दी गई है। तीन में से दो शिशु विशेषज्ञ डॉ सतीश कुमार व डॉ उमेश कुमार और एक कान नाक और गले से संबंधित बीमारियों के स्पेशलिस्ट, डॉक्टर संदीप पटेल की नियुक्ति हुई है। बता दें कि डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल डॉक्टरों की कमी का मुद्दा डुमरांव विधायक डॉ अजित कुमार सिंह ने उठाया था।