डुमरांव: नया भोजपुर थाने में 12 थानों के विभिन्न कांडो में जब्त 567.55 लीटर देशी और विदेशी शराब का विनष्टीकरण, मौजूद रहे SDPO
Dumraon, Buxar | Mar 15, 2024 अनुमंडल के नया भोजपुर थाने में 567.55 लीटर देशी और विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में अनुमंडल के 12 थानों के विभिन्न कांडों में जब्त कुल 567.55 लीटर शराब का विनष्टिकरण जेसीबी की सहायता से किया गया।