मुगलसराय: जम्मू तवी एक्सप्रेस में युवक की गोली मारकर हत्या, डीडीयू जंक्शन के पास मची सनसनी
डीडीयू जंक्शन के पास सोमवार रविवार देर रात 02 बजे जम्मू तवी एक्सप्रेस में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गया (बिहार) निवासी दिनेश साहू के रूप में हुई है। घटना ट्रेन के डीडीयू स्टेशन से लखनऊ की ओर रवाना होने के बाद हुई। सूचना पर जीआरपी और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जल्द घटना के खुलासे का दावा किया है।