गुलकेड़ा पीड़ के मानकी पद का चयन बुधवार को विधिवत एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पीड़ क्षेत्र के सभी संबंधित मुंडाओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से लक्ष्मी नारायण जामुदा का चयन नए मानकी के रूप में किया गया। लक्ष्मी नारायण जामुदा, स्वर्गीय अनंगपाल जामुदा के पुत्र तथा पूर्व मानकी राजू जामुदा के छोटे भाई हैं।