डोमचांच: डोमचांच प्रखंड के पुनाडीह पुल से महेशपुर चौक तक सड़क पर भारी धूल, मिट्टी और डस्ट जमा होने से दुर्घटना
डोमचांच प्रखंड क्षेत्र के पुनाडीह पुल से महेशपुर चौक तक सड़क पर भारी मात्रा में धूल, मिट्टी और डस्ट जमा होने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को 8 बजे फूलवरिया पंचायत ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर जगह-जगह धूल-मिट्टी की मोटी परत जम गई है, जिससे बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटनाएं हो रही हैं।