हज़ारीबाग: हत्यारी यूपी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे चालक और खलासी
हजारीबग डेमोटांड के हत्यारी यूपी मोड़ के पास एक बार फिर दुर्घटना हुई। इस घटना में ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि गाड़ी संख्या जेएच 02बीक्यू/8474 बरही से खड़गपुर जा रहा था। गाड़ी में सीमेंट का बोरा लोड था। चालक ने बताया कि अचानक सड़क पर जानवर आ गया और उसे बचाने के क्रम में गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।