हज़ारीबाग: राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम से हज़ारीबाग़ के 8 चयनित खिलाड़ी आगरा रवाना
आगरा में हो रहे राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम से हजारीबाग जिले के आठ चयनित ताइक्वांडो खिलाड़ी शुक्रवार रात हजारीबाग रेलवे स्टेशन से आगरा के लिये रवाना हुए।आपको बता दें कि अगस्त माह में राज्यस्तरीय मैच के दौरान इन खिलाड़ियों ने स्वर्ण अपने नाम किया । जिसके बाद इन सभी 8 खिलाड़ियों का चयन नेशनल के लिये हुआ है ।