हज़ारीबाग: हजारीबाग उपायुक्त का लगा जनता दरबार,फरियादियों ने लगाई गुहार
हज़ारीबाग़ उपायुक्त नैन्सी सहाय ने शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना। उपायुक्त ने दर्जनों आमजन की समस्याओं व शिकायतों पर संबंधितों को निर्देश दिया। आज के जनता दरबार में शहरी सहित विभिन्न प्रखंडों से 25 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन समर्पित कर समाधान की गुहार लगाई।