हज़ारीबाग: मंडई खुर्द में धूम धाम से मनाया गया तीज पर्व ,महिलाओं ने व्रत कर शिव पार्वती की पूजा
हज़ारीबाग के मंडई खुर्द में धूम धाम से तीज पर्व मनाया गया।तीज पर्व में महिलाओं ने व्रत कर शिव पार्वती की पूजा अर्चना की । जिसमें सुहागन महिलाएं नए वस्त्र पहनकर, हाथों में मेंहदी लगाकर अपना सोलह श्रृंगार कर सज-धज कर हरतालिका तीज व्रत के शुभ मुहूर्त में भगवान शिव और मां पार्वती जी की पूजा-अर्चना 24 घंटे से अधिक निर्जला उपवास कर पूजा अर्चन की ।