मुगलसराय: मुगलसराय में हीटवेव के बीच चन्दौली यातायात विभाग मुस्तैद, जारी रहा चेकिंग अभियान
चन्दौली जनपद के मुगलसराय आज सोमवार दोपहर 02 बजे को भीषण गर्मी और हीटवेव अलर्ट के बावजूद यातायात विभाग का चेकिंग अभियान लगातार जारी रहा। सड़कों पर सन्नाटा होने के बाद भी टीएसआई व यातायात प्रभारी समेत पुलिस कर्मी धूप में डटे रहे और वाहनों की जांच करते नजर आए।विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना प्राथमिकता है।