पलामू समाहरणालय सभागार में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। बैठक शाम 4 बजे तक चली। बैठक में मुख्य रूप से वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, डालटनगंज एवं पांकी के विधायक, डीसी समीरा एस, एसपी रीष्मा रमेशन, डीडीसी जावेद हुसैन समेत अन्य मौजूद थे।