उज्जैन शहर: फ्रीगंज क्षेत्र में सेटि केमिस्ट के ऊपर अवैध निर्माण और छत तोड़ने पर विवाद, पुलिस में शिकायत दर्ज
उज्जैन के फ्रीगंज क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। सेटि केमिस्ट के ऊपर स्थित भवन की तीसरी मंजिल पर कथित अवैध निर्माण और फ्लैट की छत तोड़ने का मामला सामने आया है। भवन स्वामी हेमंत कुमार दिल्लीवाल ने माधव नगर थाने में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि रात में गुप्त रूप से प्रथम तल की छत तोड़कर गार्डर और फर्शी हटाई गई, जिस