गाज़ियाबाद: यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को जीआरपी पुलिस ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
थाना जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो अभियुक्त प्रियांशु व कुश को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष जीआरपी ने बताया कि यह यात्रियों को चिन्हित करके उनका मोबाइल फोन चोरी करने का काम किया करते है, इनके पास से दो मोबाइल फोन और ₹3000 नगद बरामद किए गए है। दोनों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।