गाज़ियाबाद: अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को जीआरपी पुलिस में गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
थाना जीआरपी पुलिस ने ट्रेन के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो अभियुक्त विक्रम और संजय को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष जीआरपी ने बताया कि विकास और संजय ट्रेन से अवैध शराब की तस्करी करते है व इनके पास से 12 बोतल रॉयल चैलेंज और 12 बोतल ऑल सीजन हरियाणा मार्क की बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।