हाथरस: मथुरा रोड सुंदरबन के पास पेट्रोल पंप पर तीन लोग 11 हजार की विद्युत लाइन की चपेट में आए, एक की हुई मौत व दो अलीगढ़ रेफर
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित सुंदरबन के पास पेट्रोल पंप पर कार्यरत तीन कर्मचारी 11 हजार की विद्युत लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए ! जिनको जिला अस्पताल लाया गया! डाक्टरों ने एक व्यक्ति गिरीश को मृत घोषित कर दिया और अन्य दो लोगों को अलीगढ़ रेफर कर दिया है! जिला अस्पताल मे पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों का हाल-चाल लिया है!