हाथरस: गांव राजपुर निवासी महिला को पति मारपीट कर किया घायल, कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप
हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी 1 महिला को उसके पति ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने कोतवाली हाथरस जंक्शन पहुंचकर पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। घायल हालत मे महिला को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। महिला ने बताया कि उसके पति ने जमकर मारपीट की है।