हाथरस: गांव पैकवाड़ा में घर में काम करते समय 15 वर्षीय किशोरी को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी
जनपद हाथरस की कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव पैकवाड़ा में घर पर काम करते समय एक 15 वर्षीय किशोरी को सांप काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड मे भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सांप के काटने के बाद हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा भर्ती कराई गई किशोरी का डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।