हाथरस: हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव रामपुर के पास ई रिक्शा के आगे गड्ढा आने से सड़क पर पलटा महिला हुई गंभीर रूप से घायल
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव रामपुर के पास तेज गति ई-रिक्शा के आगे गड्ढा आने से सड़क पर पलट गया! रिक्शे में बैठी हुई सवारी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई! जिसके सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं ! दुर्घटना को देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई! ग्रामीणों द्वारा सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है!