पोलायकलां: पोलायकलां मंडी: 12,500 कट्टे प्याज की आवक, सुपर प्याज ₹2,650 बिका; गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को मंडी बंद
कृषि उपज मंडी पोलायकलां में मंगलवार को प्याज और लहसुन की अच्छी आवक रही। मंडी में प्याज की कुल 12,500 कट्टे तथा लहसुन की 1,500 कट्टे आवक दर्ज की गई। बेहतर गुणवत्ता वाले प्याज और लहसुन को अच्छे भाव मिलने से किसानों में संतोष देखा गया। मंडी प्रभारी ने मंगलवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर बुधवार को मंडी में अवकाश रहेगा।