रफीगंज: बरुणा गांव में अज्ञात लोगों ने जेसीबी में लगाई आग, मामला दर्ज
रफीगंज थाना क्षेत्र के बरुणा गांव में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा एक जेसीबी मशीन में आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित धर्मेंद्र शर्मा ने रफीगंज थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि उनकी जेसीबी मशीन गांव के दक्षिण दिशा में खड़ी थी, जिससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।