गया उत्पाद विभाग की टीम ने भलूआचट्टी के समीप से विदेशी शराब से लदी 1 कार को जब्त किया है।गया उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने शनिवार की दोपहर 2 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि तलाशी के दौरान 476 बोतल विदेशी शराब जब्त किया गया है। वहीं इस मामले में राहुल कुमार और कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया है।