रतलाम नगर: मां के इलाज के लिए आर्थिक सहायता हेतु जनसुनवाई में बेटी ने लगाई गुहार
रतलाम जिला स्तरीय जनसुनवाई में मंगलवार को मोना पिता स्व. प्रदीप नाहर निवासी रतलाम ने बताया कि मेरी माताजी अनिता पति स्व. प्रदीप नाहर की अचानक पूरे शरीर में नर्व सिस्टम बंद होने से पूरा शरीर शिथिल हो गया है जिसके इलाज हेतु रिश्तेदारों से मदद लेकर बड़ोदा में भर्ती करवाया। उपचार उपरांत ठीक न होने के कारण मैंने अपनी माताजी को अपने घर रतलाम ले आई।