रतलाम नगर: रतलाम: न्यू रोड स्थित स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, काम करने वाली लड़कियों से पूछताछ
रतलाम शहर में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस द्वारा जारी सचिंग अभियान के तहत कल देर शाम पुलिस ने न्यू रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर सचिंग की और यहां गंभीरता से जांच की। इस दौरान स्पा सेंटर पर करीब दर्जन भर महिला एवं पुलिस जवान पहुंचे और उन्होंने यह काम करने वाले स्टॉफ से पूछताछ की। इस दबीश के दौरान टीम में 3 निरीक्षक, एक सब इंस्पेक्टर शामिल रही।