रतलाम नगर: रोटरी क्लब रतलाम ने सर्कल जेल के बंदियों के लिए मिट्टी के श्री गणेश जी बनाने की कार्यशाला आयोजित की
रोटरी क्लब रतलाम ने सामुदायिक सेवा के अंतर्गत रतलाम सर्कल जेल में मिट्टी के श्री गणेश जी बनाने की कार्यशाला आयोजित कर बंदियों के लिए सजा के दौरान एवं पश्चात समाज में मुख्य धारा से जुड़ने का एक नया अवसर देने का कार्य किया है, यह बात उप जेलर ब्रजेश मकवाना ने कही। कार्यशाला में रोटरी क्लब रतलाम के वर्तमान सचिव दीपक पंत, AG रवि नाहर, आदि उपस्थित थे।