कप्तानगंज: रामकोला में दो बाइक की मोड़ पर जोरदार टक्कर, दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार कब्रिस्तान के सामने सोहसा मार्ग पर रविवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान राजू (पुत्र सुदामा, निवासी फरीदपुर) और रजत (पुत्र धनेश, निवासी परवरपार) के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।