कप्तानगंज: दीपावली पर कुशीनगर पुलिस की कड़ी चौकसी, एसपी केशव कुमार ने किया पैदल गश्त और थाना रामकोला का निरीक्षण, दिए निर्देश
कुशीनगर दीपावली के अवसर पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी केशव कुमार ने रविवार की रात शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने बाजारों, प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों व थानों पर पहुंचकर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से संवाद किया और उनकी तैनाती की बारीकी से जांच की।