बैतूल नगर: गंज थाना क्षेत्र में हार्डवेयर कारोबारी की रहस्यमयी मौत!दो दिन पुराना मिला शव,पत्नी-बेटे से पुलिस की घंटों पूछताछ
बैतूल में एक हार्डवेयर व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कालापाठा क्षेत्र में रहने वाले 47 वर्षीय हरिशंकर दाने को उनकी पत्नी और बेटा शुक्रवार लगभग दोपहर 1 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। लेकिन मामला उस वक्त रहस्यमय हो गया, जब अस्पताल स्टाफ को शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत