धरहरा: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: दो पक्षों की भिड़ंत में 10 लोग घायल
धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथी गांव में रविवार को जमीनी विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जब दो पक्षों के बीच कहासुनी अचानक हिंसक झड़प में बदल गई। देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर मारपीट शुरू हो गई, जिसमें कुल 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल कायम हो गया। घायलों में कृषनंदन विंद, बाल्मीकि विंद, सावन कुमार, तितरी देवी और रणवीर कुमार की