जमुई: 7 वर्षीय ममेरी बहन के साथ दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा
Jamui, Jamui | Aug 1, 2026 एक गांव में युवक ने अपनी ही 7 वर्षीय मासूम ममेरी बहन के साथ दरिंदगी की सारी हदों को पार कर दिया और गांव के पहाड़ी क्षेत्र में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले में पिता द्वारा FIR दर्ज कराया गया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस द्वारा फौरन आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया और मासूम पीड़िता को शुक्रवार की देर रात 10 बजे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया।