*राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुजानपुर में उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन*
सुजानपुर, 18 सितंबर 2026: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुजानपुर में आज उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजरी महाजन रहीं। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस बाल विज्ञान सम्मेलन में साइंस क्विज , एक्टिविटी कॉर्नर, मॉडल तथा मैथमैटिक्स ओलंपियाड जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
साइंस क्विज प्रतियोगिता के
जूनियर वर्ग में
प्रथम स्थान अदिति शर्मा एवं विहान ठाकुर, M.Sc. सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर ,द्वितीय स्थान आरूही एवं प्रिंस, पब्लिक मॉडल हाई स्कूल पनोह व
तृतीय स्थान पर अभिनव एवं नैतिक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चबूतरा रहे।
साइंस क्विज के सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर खुशी एवं अयान, पब्लिक मॉडल हाई स्कूल पनोह, चौरी ,
द्वितीय स्थान पर विराज एवं महक, M.Sc. सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर व
तृतीय स्थान पर अनुराधा धीमान एवं अंशिका, शिशु निकेतन नर्सरी स्कूल सुजानपुर रहे। साइंस क्विज के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में
प्रथम स्थान पर मेहुल एवं रिद्धिमा, M.Sc. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल सुजानपुर ,द्वितीय स्थान पर सोनल एवं अपूर्वा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जंगल बैरी व
तृतीय स्थान पर कनिका एवं तमन्ना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जंदरू रही।
साइंस एक्टिविटी कॉर्नर के
जूनियर वर्ग में
प्रथम स्थान पर लवनया, पब्लिक मॉडल हाई स्कूल चौरी , द्वितीय स्थान पर रिहान, राजकीय हाई स्कूल चमियाना व
तृतीय स्थान पर आयुष, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौरी रहे। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर अर्नव चंदेल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौरी ,
द्वितीय स्थान पर आशना, राजकीय कन्या हाई स्कूल सुजानपुर व
तृतीय स्थान पर इशिका ठाकुर, पब्लिक मॉडल स्कूल पनोह रही। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में प्रथम स्थान पर कृष्टी राणा, M.Sc. सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर ,द्वितीय स्थान पर श्रुतिका, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीर बगेहड़ा व तृतीय स्थान पर रिया, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुजानपुर रही। मैथमैटिक्स ओलंपियाड के परिणाम
जूनियर वर्ग में
प्रथम, शानवी मनकोटिया, शिशु निकेतन नर्सरी स्कूल सुजानपुर, द्वितीय अभिमन्यु ठाकुर, पब्लिक मॉडल हाई स्कूल पनोह व
तृतीय ,अनमोल, राजकीय मिडिल स्कूल नलाही रहे।
सीनियर वर्ग में
प्रथम , आदित्य चौहान, शिशु निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर ,
द्वितीय , साहिल ठाकुर, पब्लिक मॉडल हाई स्कूल पनोह व
तृतीय , समर्थ गुप्ता, M.Sc. सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर रहे। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में
प्रथम कुशल, हिमाचल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर ,
द्वितीय, जिगर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौरी व
तृतीय वंशिका डडवाल, शिशु निकेतन नर्सरी स्कूल सुजानपुर रही।
साइंस मॉडल प्रतियोगिता के
जूनियर वर्ग के बेस्ट मॉडल में
शिवम ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रंगड़,
अनवी , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौरी व
दिव्यांशी ठाकुर, डीएवी गुब्बर रहे । सीनियर वर्ग में
धीरज राणा ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जंगल बैरी ,श्रीकृष्टि न्यू मॉडल पब्लिक स्कूल कक्कड़ व
अमृत भारद्वाज ,शिशु निकेतन स्कूल सुजानपुर बैस्ट तीन मॉडल में रहे ।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं प्रतिभा की सराहना की तथा विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विज्ञान सम्मेलन का समापन विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ हुआ।