चूरू: आरक्षण में क्रीमीलेयर के विरोध में इंदमणि पार्क से निकली रैली, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तेद
Churu, Churu | Aug 21, 2024 आरक्षण में क्रीमीलेयर के विरोध में चूरू जिलामुख्यालय के इंदमणि पार्क से एससी एसटी आरक्षण संघर्ष समिति के द्वारा रैली निकाली। डीजे के साथ नीले झंडों के साथ जय भीम के नारों के साथ यह रैली निकाली गई। रैली को लेकर पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजाम रहे। ड्रोन से रैली पर नजर रखी गई और शहर के मुख्य चौक चौराहों पर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया।