चूरू: गांव खारिया से लग्जरी कार में बकरियां चोरी करने के 2 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर पुलिस ने लिया रिमांड पर
Churu, Churu | Aug 21, 2024 चूरू के गांव खारिया से लग्जरी कार में बकरियां चोरी करने के दो आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने चूरू जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने बुधवार को दोनों चोरों का अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।