माकड़ी: ग्राम लुभा मेले में चल रहा खुडखुड़िया जुआ, माकड़ी थाना पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना माकड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लुभा मेला स्थल के पीछे कुछ लोग खुडखुडिया नामक जुआ खेला रहे है, कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर दबिश दी गई और जुआ खेलाने वाले एक व्यक्ति रामचन्द्र नेताम निवासी तितना सड़कपारा को हिरासत में लेकर आरोपी के विरूद्ध छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है।