अशोकनगर देहात-थाना क्षेत्र के नगेश्वरी गांव में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नन्ही बाई पत्नी धर्मेंद्र यादव (40 वर्ष) निवासी नगेश्वरी को बुधवार शाम करीब 5 बजे उनके घर में सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई।