चानन: लाखोचक स्थित फायरिंग बट पर प्रशिक्षु सिपाहियों को कराया गया लक्ष्याभ्यास
चानन प्रखंड के लाखोचक स्थित फायरिंग बट पर रविवार को प्रशिक्षु सिपाहियों को लक्ष्याभ्यास कराया गया. अपराह्न 4:15 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार इसमें सिपाही प्रशिक्षण केंद्र लखीसराय में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाही शामिल हुए. यहां प्रशिक्षुओं को निर्धारित मानकों के अनुसार फायरिंग अभ्यास कराया गया.