जहानाबाद: गैस एजेंसी संचालक से मारपीट, जाति सूचक गाली देने का आरोप, SC/ST थाने में दिया आवेदन
जहानाबाद के कोहरा गांव में गैस एजेंसी संचालक सुदामा लाल दास के साथ मारपीट और जाति सूचक गाली देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अनुसूचित जाति थाना में आवेदन देकर बताया कि एजेंसी के कार्यभार संभाल रहे एक व्यक्ति से हिसाब–किताब को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसने गाली–गलौज की। आरोप है कि कुछ देर बाद वह अपने बेटे के साथ लाठी–डंडा लेकर आया और घटना को अंजाम दिया।