सोहागपुर: नगर के सब्जी मंडी में अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का बुलडोजर, कई दुकानों के हटाई गई टिन शेड
जिले में प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कार्रवाई को सोमवार को अंजाम दिया है। नगर के सब्जी मंडी पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा है। वहीं इस कार्रवाई के बाद से अन्य कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन के साथ मिलकर नगर पालिका टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। दरअसल, अतिक्रमणकारियों ने सड़क के दोनों ओर शेड बनाकर मार्ग को सकरा कर दिया था।