सोहागपुर: शहडोल जिले की पुलिस ने 13 अलग-अलग स्थानो पर दबिश देकर 80 लीटर अवैध शराब की जप्त पुलिस ने सोमवार को दी जानकारी
शहडोल जिले की पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया है कि जिलेभर की पुलिस ने 13 अलग-अलग स्थानो पर दबिश देकर 80 लीटर अवैध शराब जप्त की है। और पुलिस ने 13 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया है कि यह कार्यवाही मुखबिर द्वारा मिली सूचना के बाद 13 अलग-अलग स्थानो पर दबिश देकर की गई है।