सोहागपुर: जिले भर की पुलिस ने मुख्य मार्ग पर लगाया वाहन चेकिंग अभियान 209 वाहनों का काटा चालान पुलिस ने सोमवार को दी जानकारी
शहडोल जिले की पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया है कि जिलेभर की पुलिस ने मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान लगाकर 209 वाहनों का चालान काटकर 85 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया है। पुलिस ने बताया है कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है,इसी क्रम में यह कार्यवाही की गई है।