बिलासपुर: थाना बिलासपुर क्षेत्र में खैर की लकड़ी काटते हुए एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
थाना बिलासपुर क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने आरक्षित वन क्षेत्र में प्रतिबंधित खैर के पेड़ों की कटाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अंधेरे का फायदा उठाकर छह अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस और पेड़ काटने वाली इलेक्ट्रॉनिक आरी बरामद की है।