फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने बस स्टैंड से POCSO एक्ट में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
महिला अपराधों पर कार्रवाई करते हुए थाना दक्षिण पुलिस ने मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजें क़रीबन पोक्सो एक्ट में वांछित आरोपी पवन पुत्र मुकेश, निवासी फुलबाड़ी को बस स्टैंड फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया। आरोपी पर थाना दक्षिण में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में की गई।