फिरोज़ाबाद: दबरई कोर्ट ने हत्या के 9 आरोपियों को सुनाई उम्रकैद, 'ऑपरेशन कन्विक्शन' से कांपा जुर्म का अड्डा
थाना उत्तर क्षेत्र में 2009 में हुई जघन्य हत्या के मामले में दबरई कोर्ट ने मंगलवार दोपहर तीन बजे क़रीबन बड़ा फैसला सुनाया है। नौ अभियुक्तों को आजीवन कारावास और प्रत्येक पर ₹24,000 का जुर्माना ठोका गया है। यह कार्यवाही डीजीपी के “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अंतर्गत हुई, जिसमें फिरोजाबाद मॉनिटरिंग सेल ने मजबूत पैरवी कर न्याय दिलाया।