फिरोज़ाबाद: थाना शिकोहाबाद पुलिस ने चोरी की बाइक समेत शातिर चोर को दबोचा, अभियुक्त कई मुकदमों में वांछित था
थाना शिकोहाबाद पुलिस ने एटा चौराहा से एक शातिर वाहन चोर मेहर पुत्र असलम को मंगलवार दोपहर सवा एक बजे क़रीबन गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी की प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद हुई है, जिसकी नंबर प्लेट फर्जी पाई गई। ई-चालान एप से चेसिस नंबर से मिलान करने पर असली रजिस्ट्रेशन नंबर की पुष्टि हुई।