रामपुर मनिहारन: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग गंभीर घायल, इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, दोनों पक्षों ने कार्रवाई से किया इनकार
रामपुर मनिहारान-नानौता मार्ग पर दरियापुर के पास शनिवार सुबह 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।