कोटा के एमबीएस अस्पताल में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर जेबकतरे सक्रिय होने का मामला सामने आया है। टिकट काउंटर पर लाइन में खड़े दो संदिग्धों की गतिविधियों पर अस्पताल स्टाफ को शक हुआ। स्टाफ ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो एक संदिग्ध मौका पाकर फरार हो गया, जबकि दूसरे को कर्मचारियों ने पकड़ लिया। बाद में पकड़े गए संदिग्ध को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद अस्पताल में मरीजों और परिजनों के बीच भी सतर्कता बढ़ गई है।