कोटा में करीब दो साल बाद स्वाइन फ्लू यानी H1N1 का नया मामला सामने आया है। पीपल्दा क्षेत्र की 56 वर्षीय महिला की तबीयत गंभीर होने पर उन्हें ICU में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण नजर आने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें। साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतें और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।
Ladpura, Kota | Aug 29, 2026