कोटा निकाय चुनाव: 40 और नामांकन दाखिल, भाजपा-कांग्रेस की सूचियों का इंतजार
कोटा नगर निगम चुनाव के लिए आज 40 और नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनमें अधिकांश नामांकन निर्दलीय प्रत्याशियों की ओर से किए गए हैं। वहीं भाजपा और कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सूचियां अब तक जारी नहीं होने से राजनीतिक हलकों में उम्मीदवारों को लेकर इंतजार बना हुआ है।