कोंडागांव: कोंडागांव में जन समस्या निवारण पखवाड़ा शिविर का सफल समापन, 583 समस्याओं का हुआ निराकरण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे जन समस्या निवारण पखवाड़े का आज मरारपारा वार्ड में समापन हुआ। नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में लगाए गए शिविर में कुल 738 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 583 आवेदनों का सफलतापूर्वक निराकरण कर लिया गया है। वहीं शेष 155 आवेदनों पर कार्य प्रगति पर है। समापन कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष शामिल हुए।