कोंडागांव: बाजारपारा शिव मंदिर हेतु विधायक लता उसेंडी द्वारा 6 लाख रुपए लागत की टीन सेड निर्माण कार्य का किया गया भूमिपूजन
आज 10 अगस्त को कोंडागांव नगर के बाजारपारा स्थित शीतलेश्वर महादेव शिव मंदिर के 2 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने अपने विधायक निधि से शिव मंदिर हेतु 6 लाख लागत की टीन सेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस दौरान महाप्रसादी का वितरण किया गया।